London teens stabbed to death six hours apart-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंदन : छह घंटे के अंतराल में छूरी घोंपकर दो लड़कों की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जुलाई 2021 3:24 PM (IST)
लंदन : छह घंटे के अंतराल में छूरी घोंपकर दो लड़कों की हत्या
लंदन| लंदन में केवल छह घंटे के भीतर दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ब्रिटेन की राजधानी में इस तरह की हत्याओं की भयावह लहर बेरोकटोक जारी है। स्थानीय मीडिया ने इसकी सूचना दी है। न्यूजपेपर द इवनिंग स्टैंडर्ड के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, सोमवार को साउथइस्ट लंदन के वूलविच में एक व्यस्त बस स्टॉप के पास कम से कम पांच युवकों ने मिलकर एक 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावरों को रोकने के लिए उसने अपनी छतरी का इस्तेमाल किया था, लेकिन आखिरकार बात नहीं बनी। हालांकि उसे आसपास के लोगों और एम्बुलेंस स्टाफ ने मिलकर बचाने की खूब कोशिश की थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, जहां से दो चाकू और एक छतरी की बरामदगी हुई है।
दूसरी हत्या दक्षिण लंदन के लैम्बेथ के ओवल प्लेस में आधी रात से ठीक पहले हुई। पुलिस को 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली थी।
आसपास के लोगों ने न्यूजपेपर को बताया कि फ्लैट्स के एक ब्लॉक में सीढ़ियों पर से फिसल कर गिरे इस लड़के को बचाने के लिए दो ऑफ-ड्यूटी नर्सों ने बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच न सका।
लंदन के मेयर सादिक खान ने मंगलवार को इन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इन घटनाओं के बारे में जानकर वह हैरान और सदमे में हैं और इन भयावह अपराधों पर नकेल कसने के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं।
इससे पहले 1 जुलाई को क्रॉयडन में 16 वर्षीय कैमरॉन स्मिथ की चाकू से हत्या कर दी गई थी, जिनकी बॉडी उनके दरवाजे पर गिरी पड़ी मिली थी। यहां अब 21 किशोरों की हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें से 19 की चाकू मारकर हत्या की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement