Advertisement
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा 15 मार्च तक स्थगित

इससे पहले दिन में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा, "आप लोगों द्वारा संसद में अपने मुद्दों को उठाने के लिए चुने जाते हैं। आप सदन में हर दिन अनुचित कार्य करते हैं, सदन की कार्यवाही को अनावश्यक रूप से बाधित करते हैं। आपका आचरण सही नहीं है।"
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने चेयर पर रहते हुए सदन के अंतिम स्थगन की घोषणा की। उन्होंने भाजपा सांसद राम कृपाल यादव को रेलवे से संबंधित विषय पर उनके भाषण को बीच में ही रोक दिया और घोषणा की कि सदन को अगली बैठक 15 मार्च (सोमवार) सुबह 11 बजे होगी।
सदन में इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी विपक्ष ने एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य वृद्धि को लेकर हंगामा किया था और इन आवश्यक वस्तुओं की दरों को नियंत्रित करने में असफल होने पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


