LIVE: Shinzo Abe arrives in Ahmedabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी बने गाइड, जापानी पीएम और उनकी पत्नी को दिखाई सैय्यद मस्जिद

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 6:27 PM (IST)
पीएम मोदी बने गाइड, जापानी पीएम और उनकी पत्नी को दिखाई सैय्यद मस्जिद
अहमदाबाद। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। शिंजो इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता करेंगे और दोनों ही नेता महत्वाकांक्षी 1.08 लाख करोड़ रुपये (17 अरब डॉलर) की अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखेंगे। विशेष आदर दिखाते हुए, मोदी व्यक्तिगत रूप से अबे का स्वागत करने के लिए वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी ने गले मिलकर शिंजो आबे का स्वागत किया। आबे के साथ उनकी पत्नी आकी आबे भी भारत आई हैं। इसके बाद खुली जीप में मोदी-आबे ने रोड शो शुरू किया। रोड शो में शिंजो आबे मोदी जैकेट में नजर आए तो उनकी पत्नी सलवार-कुर्ते में दिखीं। यह शो करीब आठ किमी लंबा था। इसके बाद दोनों नेता ऐतिहासिक साबरमती आश्रम और पुराने शहर की 16वीं शताब्दी की सिदी सैय्यद मस्जिद देखने गए। पीएम बनें गाइड, अबे और उनकी पत्नी को दिखाई मस्जिद
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपनी पत्नी संग 16वीं शताब्दी की सिदी सैय्यद मस्जिद पहुंचे। यहां खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जापानी पीएम के गाइड बनें। मोदी पहली बार देश की किसी मस्जिद में पहुंचे। यहां पर मोदी ने अबे को मस्जिद के बारे में कई रोचक बातें बताई। इसके बाद मस्जिद से रवाना हो गए।
साबरमती आश्रम में गांधी जी के बारे में जाना
साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने शिंजो आबे और उनकी पत्नी को गांधी जी के चरखे के बारे में बताया। मोदी ने शिंजो आबे को गांधी जी के 3 बंदरों के बारे में भी बताया। इस दौरान आबे ने सूत की माला गांधी जी की तस्वीर पर चढ़ाई। आबे और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम में विजिटर्स बुक में अपने अनुभव लिखे।
रोड शो में भारत के रंग में रंगे नजर आएं शिंजो आबे और उनकी पत्नी
पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ रोड शो शुरू किया। यह रोड शो आठ किलो मीटर तक लंबा था। रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू होकर साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ। 8 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सडक़ के दोनों ओर करीब 1 लाख लोग उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। रोड शो के लिए आबे ने खासतौर पर नीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी और उनकी पत्नी सलवार-कुर्ते में दिखीं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार किसी विदेशी पीएम के साथ रोड शो किया है।

मोदी-आबे कल रखेंगे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement