Advertisement
LIVE मन की बात : मोदी ने अपील की 'इस बार इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाएं'

LIVE :::::::::::::
- रेडियो पर मन की बात करते हुए पीएम मोदी का संदेश: अगस्त महीना इतिहास की अनेक घटनाएं, उत्सवों की भरमार से भरा रहता है। मैं आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य के लिए, देशभक्ति की प्रेरणा जगाने वाले, अगस्त महीने के लिए और अनेक उत्सवों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
- रेडियो पर मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने अपील की 'इस बार इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाएं।'
- रेडियो पर मन की बात करते हुए बोले पीएम मोदी: मैं हिमा दास, एकता भांजी, योगेश काथुनियाजी और सुंदर सिंह जी को सैल्यूट करता हूं। इन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।
- मन की बात करते हुए बोले पीएम मोदी: अभी कुछ ही दिन पहले फिनलैंड में चल रही जूनियर अंडर-20 विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में भारत की बहादुर बेटी और किसान पुत्री हिमा दास ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है।
- पीएम मोदी: 23 जुलाई को भारत-मां के एक और सपूत चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ, जिन्होंने अपना जीवन इसलिए बलिदान कर दिया ताकि देशवासी आज़ादी की हवा में सांस ले सके।
- मन की बात करते हुए पीएम मोदी: एक महापुरुष हैं लोकमान्य तिलक जिन्होंने अनेक भारतीयों के मन में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हम 23 जुलाई, को तिलक जी की जयंती और 01 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि में उनका पुण्य स्मरण करते हैं।
- पीएम मोदी: मध्यप्रदेश के अत्यंत गरीब परिवार के आशाराम चौधरी ने जीवन की मुश्किल चुनौतियों को पार करते हुए सफलता हासिल की है।
- मन की बात के दौरान पीएम मोदी: हम सबका दायित्व बनता है कि हम प्रकृति प्रेमी बनें, प्रकृति के रक्षक बनें, प्रकृति के संवर्धक बनें, तो प्रकृतिदत्त वस्तुओं में संतुलन अपने आप बना रहेगा।
-पीएम मोदी: योगेश और रजनीश ने स्मार्ट गांव ऐप बनाया है जो कि गांवो को जोड़ रहा है।
- मन की बात के दौरान पीएम मोदी: मुझे पूरा यकीन है कि मेरा युवा-मित्र कॉलेज जीवन की शुरुआत को लेकर काफी उत्साही और खुश होंगे।
- मन की बात के दौरान पीएम ने प्रथम प्रयास में एम्स की परिक्षा में चयनित आशाराम चौधरी सहित प्रिंस और कई छात्रों का जिक्र करते हुए पीएम ने इन्हें प्रेरणा का स्त्रोत बताया।
- मन की बात के दौरान 'सत्यम' नामक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी: जुलाई और अगस्त का महीना किसानों और सभी नौजवानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यही वक़्त होता है जब कॉलेजों का पीक सीजन होता है। ‘सत्यम’ जैसे लाखों युवा स्कूल से निकल कर कॉलेजों में आते हैं।
- मन की बात के दौरान पीएम: पिछले दिनों हमारे देश के प्रिय कवि नीरज जी हमें छोड़कर चले गए। नीरज जी की एक विशेषता रही थी, आशा, भरोसा, दृढसंकल्प, स्वयं पर विश्वास हर बात प्रेरणा दे सकती है। मैं नीरज जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।
- मन की बात के दौरान पीएम ने कहा, 'पिछले दिनों एक प्राकृतिक आपदा की घटना ने पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया। थाइलैंड में 12 किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम और उनके कोच भारी बारिश के कारण गुफ़ा के अन्दर 18 दिनों तक एक छोटे से टीले पर रुके रहे।'
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


