Advertisement
दिल्ली में साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत का समापन

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित सतीश व्यास का कार्यक्रम 'संतूर की धुन' रहा, जिसने श्रोताओं को संगीत की अद्भुत दुनिया की सैर कराई गई। इसके बाद पतरस बुखारी की 'मरहूम की याद में' नामक हास्य नाट्य प्रदर्शन हुआ, जिसे तारिक़ी हामिद ने प्रस्तुत किया। इस नाटक ने दर्शकों को हँसी से लोटपोट किया।
इस दिन का समापन शायरी नशिस्त के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें फ़रहत एहसास, मदन मोहन दानिश, डॉ. ओम निश्चल, अज़म शाकिरी, मोइन शादाब, अश्वनी कुमार चंद-आईपीएस, रजनीश गर्ग-आईएएस, रहमान मुसव्विर, कुँवर रंजीत चौहान और अमीर इमाम शामिल थे। इस सत्र की निज़ामत खुबाइब अहमद ने की। शायरी की इस महफिल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतिम दिन की शाम 'रक्स करती हुई तस्वीर नज़र आई है' पद्मश्री गुरु शोवना नारायण द्वारा कथक प्रदर्शन से सजी। इस कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता और भावनाओं की गहराई में डुबो दिया। इसके बाद पद्म श्री डॉ. यश गुलाटी ने सैक्सोफोन पर प्रस्तुति दी। वहीं, समापन समारोह माननीय न्यायाधीश सी.डी. सिंह द्वारा किया गया।
'सुर-साधना' में पद्म भूषण पं. साजन मिश्रा, स्वारांश मिश्रा, तबला वादक दुर्जय भौमिक और हारमोनियम वादक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 'बांसुरी वादन' में पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया समेत तबला वादक उस्ताद रशीद मुस्तफा की प्रस्तुतियाँ हुईं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


