List of new liquor rates released in Rajasthan - see rate list here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में मदिरा की नई दरों की सूची जारी - रेट लिस्ट, यहां देखें

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 3:30 PM (IST)
राजस्थान में मदिरा की नई दरों की सूची जारी
- रेट लिस्ट, यहां देखें
जयपुर, । आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची जारी कर दी गई है। नई दरों की सूची आरएसबीसीएल की विभागीय वेबसाईट https://iems.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है जिसे आमजन ऑनलाइन देख सकते है। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के अनुसार आबकारी विभाग की वेबसाईट https://iems.rajasthan.gov.in पर मदिरा की नई दरों की सूची आमजन के लिए प्रदर्शित कर दी गई है। इसे प्रकार कोई भी व्यक्ति प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। उक्त वेबसाइट में मुखपृष्ठ पर पब्लिक सेक्शन में एप्रूव्ड रेट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करने पर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, बीयर सहित अन्य ब्रांड की मदिरा की नई रेट लिस्ट उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नई रेट लिस्ट की अनुसार ही अनुज्ञाधारी दुकानों पर मदिरा विक्रय किया जाएगा। एमआरपी से अधिक वसूली पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement