Licenses will be canceled of petrol pumps caught in check -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जांच में पकड़े गए पेट्रोल पंपों का लाइसेंस होगा निरस्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 3:17 PM (IST)
जांच में पकड़े गए पेट्रोल पंपों का लाइसेंस होगा निरस्त
लखनऊ। पेट्रोल पंपों पर टेंपरिंग और चिप घटतौली के मामले का एसटीएफ द्वारा खुलासा किए जाने के बाद शुरू हुई जांच में राजधानी में 40 पेट्रोल पंपों पर अब कार्रवाई होनी तय है। इन पंपों के लाइसेंस निरसत किए जाने की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने बांट माप और तेल कंपनियों से रिपोर्ट मांगी है। न्यायालय की फटकार के बाद डीएम ने एक संयुक्त टीम का गठन किय था। जिसने राजधानी के करी 202 पेट्रोल पंपों की जांच की थी। जिसमें से 40 पेट्रोल पंपों पर कोई न कोई गड़बड़ी मिली थी। प्रशासन ने बुधवार को रिपोर्ट मांगने के साथ ही कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन रिपोटोंर् के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी जिसमें पेट्रोल पम्प का लाइसेंस निरस्त करने से लेकर मुकदमा दर्ज करना शामिल होगा। बताते चलें कि अप्रैल माह की 27 तारीख को एसटीएफ ने चिप लगाकर पेट्रोल-डीजल चोरी का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद प्रशासन की अगुवाई में बांट-माप विज्ञान विभाग, आपूर्ति विभाग, मशीन निर्माता और तेल कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। जून तक सभी 202 पम्पों की जांच की गई। इस दौरान करीब 40 पम्पों में कोई न कोई गड़बड़ी मिली। एडीएम सिविल सप्लाई आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जांच के दौरान सिर्फ नोजल सील किए गए हैं। कहीं पेट्रोल पम्पों में चिप लगी मिली, तेल मापने वाली पल्सर प्लेट के तार में छेड़छाड़ मिली या नोजल में भीतर बदलाव कर के तेल चोरी पकड़ी गई। इन उपकरणों को तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जांच के लिए विशेष प्रयोगशाला में भेजा है। आश्चर्य की बात है कि अब तक प्रयोगशाला से एक भी रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके अलावा बांट माप विज्ञान विभाग की भी सभी रिपोटेंर् अब तक नहीं मिली हैं। इनको देखते हुए जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement