Leopard attacks 9-year-old boy in Karnataka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक में तेंदुए ने 9 साल के बच्चे पर किया हमला

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जुलाई 2023 12:05 PM (IST)
कर्नाटक में तेंदुए ने 9 साल के बच्चे पर किया हमला
बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में नौ वर्षीय एक स्कूली छात्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान हर्षित के रूप में की गई है, जो यालंदुरु तालुक के मल्लीगेहल्ली गांव का निवासी है। तेंदुए के हमले के चलते हर्षित के चेहरे, गर्दन, पेट और पैरों पर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तेंदुआ गांव के प्राइमरी स्कूल के पास छिपा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम जब लड़का स्कूल से अपने घर के लिए निकला तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े और शोर मचा दिया। तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में गायब हो गया। लोगों ने लड़के को येलंदुरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बाद में उसे जिला अस्पताल ले गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। तेंदुए को केस्टुरु, मल्लीगेहल्ली, कटनावाड़ी और होसुरु गांवों में देखा गया था। लोगों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
26 जून को क्षेत्र में घर के सामने खेल रही छह वर्षीय बच्ची सुशीला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। बच्ची को 200 मीटर तक घसीटा गया था और शोर-शराबा होने पर तेंदुए ने उसे छोड़ दिया था। बाद में लड़की ने दम तोड़ दिया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement