Advertisement
लोकसभा में गूंजा रिमांड होम कांड, पप्पू यादव ने की CBI जांच की मांग

उन्होंने कहा, "यहां तक कि उसी परिसर में एक लड़की की हत्या कर, उसे दफना दिया गया। एनजीओ के मालिक सरकार का करीबी है और उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए प्रचार भी किया है।" राजद नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मार्च से बिहार सरकार को इस मामले की जानकारी थी।
उन्होंने कहा, "कई का जबरन गर्भपात कराया गया। कोई कार्रवाई नहीं की गई लेकिन मामले को दबाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। " तेजस्वी ने कहा, "मामले के सामने आने के बाद, कुछ लड़कियां लापता हैं, एक लड़की की हत्या की गई है, उसे दफना दिया गया है। इन लड़कियों का प्रयोग सत्ता, पद और राजनीतिज्ञ संपर्क रखने वाले लोग वस्तु की तरह करते थे।" उन्होंने कहा, "पीड़िताएं गरीब व अनाथ हैं, उनका कोई नहीं है। न ही सरकार, देश और न ही मीडिया है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


