Larger coalition no answer to check Modi: Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल ने माना, मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन काफी नहीं 

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 11:18 PM (IST)
केजरीवाल ने माना, मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन काफी नहीं 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा केवल एक महागठबंंधन बना देने भर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने में मदद नहीं मिल सकती। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे राजनीतिक ताकतों के एक साथ आने की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश की समस्या का समाधान करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं मानता कि समस्याओं का समाधान बस तमाम राजनीतिक पार्टियों के एक पार्टी के खिलाफ साथ आने भर से हो जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस मामले में, यह बस केवल ताकत की राजनीति होगी।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर कई राजनीतिक पार्टियां एक साथ आ सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां कोई मुद्दा है, कुछ पार्टियां एक साथ आ सकती हैं, तो यह स्वागत योग्य है।’’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement