Advertisement
बिहार में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद, दो गिरफ्तार

इस संदर्भ में केस दर्ज कर, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। रक्सौल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि बरामद दवाइयों में प्रोक्सिमो स्पास 288 पीस, ट्रामाडोल 1720 पीस, नाइट्राजेपाम 5940 पीस, आई स्पाप्रो कैप्सूल 1584 पीस, कौडिनेक्सट सिरप 4 पीस, बेरिकॉफ सिरप 39 पीस सहित कई दवा शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यहां से इसकी आपूर्ति कहां की जा रही थी और इतने बड़े पैमाने पर दवा की खरीददारी कहां से की गई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशीली वस्तुओं के खिलाफ अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से प्रदेश में नशा का ट्रेंड बदल गया है। सूखे नशे की आमद बढ़ी हुई है, हालांकि पुलिस नशीली वस्तुओं के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


