lalu yadav boasts, we compelled RSS wear full pants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RSS को फुलपैंट पहनवा ही दिया:लालू

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 9:13 PM (IST)
RSS को फुलपैंट पहनवा ही दिया:लालू
पटना। राजद के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने मंगलवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को फुलपैंट (पतलून) पहनने की शुरूआत करने पर कहा,हमने फुलपैंट पहनवा ही दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्वीट कर लिखा,हमने आरएसएस को फुलपैंट पहनवा ही दिया। राबडी देवी ने सही कहा था, इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं, शर्म नहीं आती, बूढे-बूढे लोग भी हाफपैंट में घूमते हैं। लालू ने एक अन्य ट्वीट में आरएसएस को चेतावनी भरे लहजे में कहा,अभी तो हमने हाफ को फुल पैंट करवाया है। इनके माइंड को भी फुल करवाएंगे। पैंट ही नहीं, सोच भी बदलवाएंगे, हथियार भी डलवाएंगे। जहर नहीं फैलाने देंगे। बता दें,नागपुर में मंगलवार को आरएसएस की 90वीं रैली में संघ के वरिष्ठ नेता पहली बार खाकी हाफ पैंट की बजाय गहरे भूरे रंग की पूरी पतलून में दिखाई दिए। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement