Advertisement
कोटा हादसा : ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद घसीटते हुए ले गया, दो दोस्तों की मौत

दोनों टायर रिमोल्डिंग का काम करते थे और कारोबार के सिलसिले में पुराने टायर देखने डाबी गए थे।
साहिल के साले इमरान ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सीधे अस्पताल से मिली। रफीक को चेहरे, सिर और सीने में गंभीर चोटें लगीं, जबकि साहिल का एक पैर टूट गया और सिर के पीछे गहरी चोट आई। परिवार के मुताबिक, दोनों दोस्त हमेशा साथ रहते थे और साथ ही कारोबार भी करते थे। यह हादसा उनके परिवारों पर गहरा सदमा छोड़ गया।
नांता थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


