महुआ की शिकायत, बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ अरेस्ट वारंट
khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 10:44 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस की विधायक महुआ मोइत्रा ने चार जनवरी को सुप्रियो के खिलाफ
एक शिकायत में आरोप लगाया था कि भाजपा सांसद ने एक टीवी चैनल पर लाइव शो
के दौरान ऎसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जिसका मकसद उनके सम्मान को ठेस
पहुंचाना था।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सुप्रियो ने स्थानीय पेय पदार्थ महुआ से उनके
नाम को जोडकर उनका मजाक उडाने की भी कोशिश की। मोइत्रा ने कहा कि कानून
अपना काम करेगा और न्यायपालिका पर मुझे भरोसा है।