Advertisement
किम जोंग उन की बढ़ाई गई सुरक्षा, हत्या के प्रयास की आशंका !

एनआईएस ने यह भी कहा कि इस वर्ष किम की सार्वजनिक गतिविधियां 110 गुना बढ़ गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है।
किम की बेटी, जिसे 'जु-ए' के नाम से जाना जाता है, के बारे में, भी एनआईएस ने सांसदों जानकारी दी। एनआईएस का मानना है कि 'जु-ए' की स्थिति को आंशिक रूप से ऊंचा किया गया है, जिसमें उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने का उदाहरण भी शामिल है।
इस बीच रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावों को बल मिल रहा है।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ ने सोमवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है।
इससे पहले पहले सोल और वाशिगंटन भी रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का दावा कर चुके हैं।
सोल उत्तर कोरियाई सैनिकों की रणनीति का अध्ययन और विश्लेषण करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह यूक्रेन में अपनी एक टीम भेजने की योजना बना रहा है। अगर ऐसी टीम यूक्रेन रवाना होता ही तो इसमें खुफिया अधिकारी और सेना के उत्तर कोरिया विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


