Kidney transplant services will start in Udaipur divisional hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर के संभागीय अस्पताल में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट की सेवाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 11:44 PM (IST)
उदयपुर के संभागीय अस्पताल में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट की सेवाएं
उदयपुर। यहां संभागीय महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में पहली बार ऑर्गन डोनेशन की सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में नए और चुनौतिपूर्ण कार्यों की राह खुल गई है। जल्द ही यहां किडनी ट्रांसप्लांट की सेवा भी शुरू होने वाली है। जिसके बाद उदयपुर में ही किडनी रोगियों को महत्वपूर्ण सुविधा मिलने लगेगी। अभी उदयपुर से बाहर या बड़े निजी अस्पतालों में किडनी रोगियों को ट्रांसप्लांट सेवाएं मिल पाती है, किन्तु अब सरकारी अस्पताल में यह सेवाएं मिलने लगेगी। इसके लिए सारी प्रशासनिक और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तय मापदंडों के अनुसार उदयपुर में किडनी ट्रांसप्लांट किए जा सकेंगे। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर ने बताया कि जयपुर के बाद उदयपुर प्रदेश का दूसरा मेडिकल सेंटर बन जाएगा, जहां इस तरह की सुविधाएं मिलेंगी। ऑर्गन डोनेशन का चेलेंज भी हमने पूरा किया और प्रदेश में पहली बार एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के बाहर किसी शहर में ऑर्गन डोनेशन किया गया। एक बार तो अंगों को सुरक्षित प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेज दिया गया। लेकिन, भविष्य में उदयपुर में ही ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से फिर शहर में ही सारे काम हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement