Khattar writes to Nitin Gadgari to stop the water going to Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने के लिए खट्‌टर का नीतिन गड़गरी से अनुरोध

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जून 2018 6:05 PM (IST)
पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने के लिए खट्‌टर का  नीतिन गड़गरी से अनुरोध
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पाकिस्तान में जा रहे पानी को रोकने के लिए बांधों के निर्माण किए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के संदर्भ में भी केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नीतिन गडकरी को पुन: अवगत कराया गया है। केन्द्र इस संदर्भ में पंजाब से बातचीत करेगा। इसके अलावा, राजस्थान द्वारा तीन बरसाती नदियों- कृष्णा, दोहन व साहबी पर बांधों के निर्माण किए जाने के परिणामस्वरूप हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र में पानी की कमी होने की स्थिति बारे में हरियाणा ने केन्द्र को अवगत कराया है। इस बारे में भी केन्द्र सहयोग करेगा। वहीं, हरियाणा प्रदेश के दूसरे राज्यों से संबंधित पानी के विभिन्न विषयों के बारे में केन्द्र सरकार सहयोग भी करेगी। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नीतिन गडकरी के साथ बैठक की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के दूसरे राज्यों से संबंधित पानी के विभिन्न विषयों की वस्तुस्थितियों के बारे में केन्द्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पानी से संबंधित हरियाणा के विभिन्न अंतर्राज्यीय विषयों में केन्द्र सरकार के सहयोग की अपील भी की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि रेणुका, किसाऊ व लखवार बांधों के निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए केन्द्र से अपील की गई है। इन बांधों के निर्माण से यमुना नदी में अधिक जल उपलब्ध हो सकेगा। विभिन्न अनापत्तियों के राजस्थान से संबंधित विषयों पर भी केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हुई और केन्द्र सहयोग करेगा। एस-वाई-एल व बी एम एल हांसी-बुटाना ब्रांच से संबंधित विषयों के बारे में केन्द्र से चर्चा हुई। केन्द्र सरकार एस वाई एल के विषय को टेकअप करेगी। बी एम एल हांसी -बुटाना ब्रांच के संदर्भ में भी शीघ्र पंजाब के साथ हल निकलने की संभावना है। केन्द्र इस बारे में पंजाब से बातचीत करेगा।दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानीहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा द्वारा दिल्ली को उसको आबंटित हिस्से से 120 क्यूसेक पानी अधिक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा द्वारा दिल्ली को 120 क्यूसेक अधिक पानी दिया जा रहा है। हालांकि हरियाणा द्वारा दिल्ली को इतनी मात्रा में यह पानी केवल 30 जून तक ही दिया जा सकेगा। इससे आगे की स्थिति पानी की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement