khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2023 7:07 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का उद्धघाटन किया।,मोदी ने मोटे अनाज पर डाक टिकट-सिक्का जारी किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुब्रमण्यन हॉल में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कॉन्फ्रेंस का उद्धघाटन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर एक डाक टिकट और सिक्के का अनावरण किया।नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न वैश्विक उत्कृष्ट शोध केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए पीएम मोदी ने कहा इस तरह के आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी है बल्कि ग्लोबल गुड में भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।