Advertisement
केरल : माकपा उम्मीदवार थॉमस इसाक को राहत, हाईकोर्ट ने ईडी से उन्हें समय देने को कहा

उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा, ईडी की ओर से पेश वकील ने यह दिखाने के लिए कुछ सामग्री उपलब्ध कराई थी कि प्राप्त धन के अंतिम उपयोग से संबंधित लेनदेन के लिए स्पष्टीकरण की जरूरत है। मैंने इसे पढ़ा है, लेकिन नहीं लगता कि मुझे दी गई जानकारी का खुलासा करने के लिए यह सही चरण है। हालांकि, मुझे लगता है कि कुछ लेनदेन के लिए स्पष्टीकरण की जरूरत होती है और यह बाद के चरण में किया जा सकता है। खासकर, जब चुनाव होने वाले हैं, मुझे नहीं लगता कि एक उम्मीदवार जो संसद में प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव का सामना कर रहा है, उसेे इस चरण में परेशान किया जाना उचित है।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्म अवकाश के बाद 22 मई को होनी तय कर दी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


