Kerala government not taking away Sabarimala money: Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल सरकार ने दी सफाई, नहीं ले रही सबरीमाला मंदिर का धन

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 5:45 PM (IST)
केरल सरकार ने दी सफाई, नहीं ले रही सबरीमाला मंदिर का धन
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि केरल सरकार सबरीमाला मंदिर में दान किए गए धन को ले रही है। देवासम मंत्री कदकम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि केरल और अन्य राज्यों में सबरीमाला के भगवान अय्यप्पा के मंदिर और देवासम बोर्ड द्वारा संचालित अन्य मंदिरों में दान करने के विरोध में एक व्यापक अभियान चल रहा है। दक्षिणी राज्यों के अधिकारियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं स्पष्ट रूप से बता रहा हूं कि केरल सरकार मंदिरों के राजस्व से एक पैसा भी नहीं ले रही है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘इसके विपरीत केरल सरकार प्रति वर्ष मंदिरों के लिए विशाल निधि आवंटित कर रही है।’’ सुरेंद्रन ने यह भी कहा कि सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने करने के लिए केरल सरकार संवैधानिक रूप से बाध्य है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद उठे मुद्दे पर चर्चा के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने दक्षिणी राज्यों के देवासम मंत्रियों की यह बैठक आयोजित की थी। लेकिन, बैठक में अन्य राज्यों से सिर्फ अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement