Advertisement
केरल चुनाव : बैकफूट पर एलडीएफ, सीएम विजयन रुझानों में पीछे; यूडीएफ को जीत की उम्मीद

ताजा रुझानों के अनुसार, यूडीएफ 99 सीटों पर आगे चल रहा है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। वहीं एलडीएफ सिर्फ 40 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि एनडीए एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
एलडीएफ के लिए झटका इस बात से भी साफ है कि उसके 21 में से 15 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। यहां तक कि पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नूर में भी मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है, हालांकि कुछ सीटों पर एलडीएफ अब भी बढ़त बनाए हुए है।
कई सीटों पर एलडीएफ की बढ़त बहुत कम अंतर से है, जिससे आने वाले राउंड में तस्वीर और बदल सकती है। अगर यही रुझान जारी रहता है, तो यूडीएफ 100 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकता है, जो केरल की राजनीति में एक बड़ी जीत मानी जाएगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतगणना के बीच यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


