Advertisement
केरल सहकारी बैंक घोटाला: माकपा के बाद अब भाकपा भी कठघरे में

कंडाला बैंक में पिछले कुछ समय से परेशानी चल रही थी। बैंक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पता चलने के बाद बैंक के जमाकर्ता, जिनमें ज्यादातर राज्य की राजधानी के ग्रामीण इलाकों के आम लोग थे, गुस्से में थे।
छापेमारी को ज्यादा तूल नहीं देते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री वी.एन. वासवन ने कहा कि ईडी को वही सब पता चला जो केरल अपराध शाखा पुलिस ने पहले पता लगाया था।
इस बयान ने कई लोगों को चकित कर दिया और सवाल उठाए गए कि अगर पुलिस को धोखाधड़ी का पता चल गया था तो पिनाराई विजयन सरकार दागी भासुरंगन को मिल्मा के तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय सहकारी दूध उत्पादक संघ (टीआरसीएमपीयू) के प्रशासनिक संयोजक के पद पर कैसे बने रहने दे सकती है।
जब देर रात ईडी की छापेमारी चल रही थी, भासुरंगन को बेचैनी हो गई और वह वर्तमान में यहां एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
ईडी अधिकारियों ने राज्य की राजधानी में कई स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें भासुरंगन के साथ बैंक प्रशासन का हिस्सा रहे कुछ पूर्व अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं।
भाकपा नेतृत्व असमंजस में है क्योंकि भासुरंगन को बचाने के तरीके से पार्टी का एक वर्ग नाखुश है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


