Advertisement
पीएम मोदी के बयान 'अनुभवी चोर' पर केजरीवाल का पलटवार

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी से एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि केजरीवाल कह रहा है कि इस पूरे तथाकथित शराब घोटाले में कुछ नहीं मिला है। इस पर प्रधानमंत्री जी ने जो जवाब दिया है, वह आप सबको चौंका देगा। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि इसमें कोई भी रिकवरी इसलिए नहीं हुई, कोई पैसा इसलिए नहीं मिला, कोई सबूत इसलिए नहीं मिला, क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक अनुभवी चोर हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कल पूरे देश के सामने प्रधानमंत्री जी ने कबूल किया कि इस शराब घोटाले में कहीं कोई सबूत नहीं मिला। अगर कोई सबूत नहीं मिला तो इसका मतलब है कि आपकी सारी सीबीआई निकम्मी है। आपके सारे ईडी अफसर निकम्मे हैं।
उन्होंने कहा कि यह तो गलत गिरफ्तारी को जायज बताने का एक बहाना है। प्रधानमंत्री जी ने सारे देश के सामने कबूल किया कि एक भी सबूत नहीं है और अरविंद केजरीवाल अनुभवी चोर है। प्रधानमंत्री जी, जब आप कबूल कर ही चुके हैं कि पूरा शराब घोटाला फर्जी है, इसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो छोड़ दीजिए फिर इसे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


