Kejriwal obsessed with me: Robert Vadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाड्रा ने केजरीवाल को घेरा

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मार्च 2017 9:08 PM (IST)
वाड्रा ने केजरीवाल को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए नसीहत दी है कि वे उन पर आरोप लगाने के बजाय सीधे उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि बार-बार उनका नाम लेना केजरीवाल के अजीब से वहम को प्रदर्शित करता है। वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि केजरीवाल की डिक्शनरी में वाड्रा सबसे पसंदीदा शब्द है। केजरीवाल ने कहा था रॉबर्ट वाड्रा उन्हें जिंदा खा जाएगा। इसके जवाब में वाड्रा ने लिखा कि केजरीवाल का ऐसा बोलना उनके अजीब से जुनून को दर्शाता है। आपको बात दें कि वाड्रा का यह फेसबुक अकाउंट वैरिफाइड नहीं है। वाड्रा ने लिखा कि मेरे खिलाफ केजरीवाल के मन में जो भी शिकायतें है, वे इनके बारे में सीधे मुझसे बात करें। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने केजरीवाल के मंगलवार को विधानसभा में दिए बयान का जिक्र किया है। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर ‘आप’ के मंत्री सतेंद्र जैन को फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement