कश्मीर में कर्फ्यू के बावजूद फिर हिंसक प्रदर्शन,एक की मौत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 10:24 PM (IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बावजूद ताजा हिंसक विरोध-प्रदर्शन के
दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अलगाववादियों
द्वारा आहूत विरोध मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन ने श्रीनगर में
कर्फ्यू लगाया था। पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जुमे की नमाज के
बाद अशांत घाटी में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किए गए, जिसके कारण श्रीनगर
तथा दक्षिण एवं उत्तर कश्मीर के क्षेत्रों में हिंसक झडपें हुईं।
लगभग पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा रहा। कश्मीर में पिछले 28 दिनों से हिंसा
और कर्फ्यू का माहौल बना रहा।