श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों तथा पुराने श्रीनगर शहर में मंगलवार को
59वें दिन भी कफ्र्यू जैसे हालात जारी रखा गया है। अधिकारियों से मिली
जानकारी के अनुसार, घाटी में जारी हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या
76 हो गई है। कश्मीर के सोपोर कस्बे के वादूरा इलाके में चार सितम्बर को
सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए 17 वर्षीय युवक मुसैब मजीद,21 वर्षीय नासिर अहमद
की श्रीनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई।