karnataka political crisis: 10 possible scenarios Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Karnataka Crisis : 10 प्वांइट्स में जानिए, कर्नाटक संकट कहानी का ये हो सकता है The End

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2019 2:36 PM (IST)
Karnataka Crisis : 10 प्वांइट्स में जानिए, कर्नाटक संकट कहानी का ये हो सकता है The End
8. कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा... उमेश कामतल्ली, बीसी पाटिल, रमेश जारकिहोली, शिवाराम हेब्बर, एच विश्वनाथ, गोपालैया, बी बस्वराज, नारायण गौड़ा, मुनिरत्ना, एसटी सोमाशेखरा, प्रताप गौड़ा पाटिल, मुनिरत्ना और आनंद सिंह इस्तीफा सौंप चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने भी इस्तीफा दे दिया। 10 जून को के सुधाकर, एमटीबी नागराज ने इस्तीफा दे दिया था। 9. गुरुवार को विश्वास मत साबित करेगी कुमारस्वामी सरकार...
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार गुरुवार को 11 बजे विश्वास मत साबित करेगी। हालांकि, भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से विश्वास मत साबित करने की मांग की थी। येदियुरप्पा ने कहा था कि भाजपा 4-5 दिन में सरकार बना लेगी।
10. फिर से चुनाव...
यदि बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं और बीएसपी समेत दो निर्दलीय विधायक बीजेपी का समर्थन करने से इनकार कर देते हैं तो बीजेपी अपने 105 विधायकों के साथ भी बहुमत से दूर रह सकती है। इस स्थिति में राज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं। ऐसे में कुमारस्वामी को अगले चुनाव तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है या अगले चुनाव तक राज्य का पूरा कामकाज राज्यपाल की देखरेख में हो सकता है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के 10 और जद (एस) के तीन विधायकों ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से कर्नाटक में राजनीति बदलती जा रही है।

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement