karnataka political crisis: 10 possible scenarios Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Karnataka Crisis : 10 प्वांइट्स में जानिए, कर्नाटक संकट कहानी का ये हो सकता है The End

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2019 2:36 PM (IST)
Karnataka Crisis : 10 प्वांइट्स में जानिए, कर्नाटक संकट कहानी का ये हो सकता है The End
3. यदि सदन से अनुपस्थित रहें बागी विधायक... कर्नाटक में स्पीकर को छोड़कर विधायकों की संख्या 223 है। बहुमत के लिए 112 विधायकों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस (78), जेडीएस (37) और बसपा (1) की मदद से कुमारस्वामी सरकार के पास अभी 116 विधायक हैं, लेकिन 16 विधायक बागी होकर विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अगर ये विधायक विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रहते हैं तो सदन में सदस्य संख्या 207 रह जाएगी। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 104 का हो जाएगा। लेकिन, बागियों की अनुपस्थिति में सरकार के पक्ष में केवल 100 वोट पड़ेंगे और सरकार गिर जाएगी। 4. अगर बागियों के मंजूर हुए इस्तीफे...
अगर स्पीकर बुधवार को इन बागियों के इस्तीफे मंजूर कर लेते हैं तो सरकार को बहुमत के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी। सरकार के पास 100 का आंकड़ा होगा, जबकि भाजपा के पास 105 विधायक हैं और उसे दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।
5. अगर बागी विधायक अयोग्य करार दिए गए...

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement