Karnataka: Newly married couple from Maharashtra killed in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2023 05:07 AM (IST)
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
बेंगलुरु| कर्नाटक के एक तीर्थस्थल पर जाकर घर लौट रहे महाराष्ट्र के एक नवविवाहित जोड़े की शनिवार को दक्षिणी राज्य के बेलगावी जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना मुदालगी तालुक के पास हालुरु गांव में हुई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत मोहन दममनगी (27) और कल्याणी इंद्रजीत दममानगी (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उनकी शादी को 10 दिन हुए थे और वे महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
वे बादामी के बनशंकरी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा स्टेट हाइवे पर निप्पानी और मुधोल के बीच हुआ।
दंपति एक कार में यात्रा कर रहे थे और एक टैंकर वाहन से टकरा गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement