Karnataka Governor Gehlot visited Dhanop Shaktipeeth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के किये दर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2023 9:14 PM (IST)
कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के किये दर्शन
भीलवाड़ा । कर्नाटक के राज्यपाल थांवरचंद गहलोत ने शुक्रवार को शाहपुरा पंचायत समिति के धनोप स्थित धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने भी उनका स्वागत किया। धनोप के बाद राज्यपाल गहलोत ने देवरिया में ओएसडी शंकरलाल गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने देवरिया पंचायत क्षेत्र में किये गये नवाचारों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए इसे राजस्थान की आदर्श पंचायत बताया। बाद में राज्यपाल गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो गये। इससे पूर्व धनोप शक्तिपीठ पहुंचने पर धनोप प्रन्यास के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने राज्यपाल गहलोत का स्वागत किया। यहां पर राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन करके आशीर्वाद लिया तथा देश में खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement