Advertisement
कर्नाटक चुनाव : शिवमोग्गा जाएंगे शाह, चामराजनगर में प्रचार करेंगे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चामराजनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद, राहुल गांधी पहली बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
गांधी और खड़गे चामराजनगर शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां भाजपा ने वरिष्ठ नेता वी. सोमन्ना को मैदान में उतारा है।
सोमन्ना वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस की रणनीति दलित वर्गों के अपने वोट बैंक को बरकरार रखना है।
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 18 विधानसभा सीटों वाले बेलागवी जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के दलबदल से भाजपा को इस क्षेत्र में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


