Advertisement
कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले- कावेरी नदी में 30 वर्षों में सबसे कम प्रवाह

उन्होंने बताया कि एक सामान्य वर्ष में सीडब्ल्यूडीटी के आदेश के अनुसार 90.860 टीएमसी पानी छोड़ा जाना चाहिए था।
शिवकुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने तमिलनाडु को निर्धारित मात्रा से अधिक पानी छोड़ा है। पिछले साल 177.75 टीएमसी पानी के मुकाबले 650 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा गया था।
शिवकुमार ने कहा कि इस संकट की स्थिति में किसानों के हितों की रक्षा करना और राज्य के लिए पीने के पानी का संरक्षण करना सरकार का कर्तव्य है।
उन्होंने बैठक में नेताओं से राजनीति को किनारे रखकर राज्य के हितों की रक्षा के लिए सुझाव देने की अपील की। कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने अपनी लेटेस्ट सिफारिश में कर्नाटक सरकार से बुधवार से 25 दिनों के लिए 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा है।
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि राज्य पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उसके पास पीने के पानी के लिए पर्याप्त स्टोरेज नहीं है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


