Karnataka Dalit MP denied entry in Golla village, locals say he is untouchabl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित भाजपा सांसद को गांव में नहीं दिया घुसने, कहा- आप अछूत

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 1:45 PM (IST)
दलित भाजपा सांसद को गांव में नहीं दिया घुसने, कहा- आप अछूत
बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग से भाजपा सांसद ए नारायणस्वामी ( MP A Narayanaswamy ) को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया, क्योंकि उनकी जाति अलग थी। नारायणस्वामी एक फार्मा कंपनी के डॉक्टरों और अधिकारियों के एक समूह के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। नारायणस्वामी को गोल्ला समुदाय द्वारा उस समय अपमानित किया गया था जब उन्होंने समूह के साथ गोलरहट्टी में प्रवेश करने प्रयास किया। उन्हें अछूत कहा गया। गोलारहट्टी में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने नारायणस्वामी से लौट जाने को कहा है। इन लोगों का कहना था कि गोलारहट्टी में किसी दलित या निचली जाति के व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। नारायणस्वामी दलित हैं जबकि गोला समुदाय अन्य पिछड़ी जाति से आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement