Advertisement
कर्नाटक: नाबालिक लड़की के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में 4 लोग गिरफ्तार

जांच में पता चला कि जब लड़की फैक्ट्री के परिसर में पानी की टंकी के पास अपने तीन भाई-बहनों के साथ खेल रही थी, तो आरोपी जयबन उसका मुंह ढककर एक कमरे में ले गया और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की से दुष्कर्म किया।
आरोपी जयबन ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और एक अन्य आरोपी मुनीम के साथ मिलकर उसके शव को दो फुट गहरे नाले में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने, यौन शोषण और अत्यधिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है।
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने दो डीसीपी और चार एसीपी की चार विशेष टीमों का गठन किया था। टीम ने फैक्ट्री के 19 मजदूरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और कॉल सूचियों का सत्यापन किया गया और स्थानों का पता लगाया गया।
पुलिस ने मंगलवार को एक बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष 11 महीने पहले फैक्ट्री में काम पर आया था और तीन आरोपी तीन महीने पहले काम पर आए थे।
घटना के बाद, दो आरोपी पुत्तूर गए और अन्य दो कारखाने के आवास पर थे और यहां तक कि खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपी ने माता-पिता के साथ हुए लड़की की तलाश भी की। पुलिस को शक है कि आरोपी ऐसे कई मामलों में शामिल रहा है। जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


