Advertisement
खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

जिन्ना ब्रिज और माई कोलाची की ओर सामान्य यातायात को रोकने के लिए पीआईडीसी ब्रिज पर शिपिंग कंटेनर रखे गए हैं। एमटी खान रोड से पीआईडीसी रोड और माई कोलाची की ओर यातायात रोकने के लिए भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जहां पुलिस और रेंजर्स के जवान तैनात हैं।
इसी तरह, जिन्ना ब्रिज से माई कोलाची और पीआईडीसी रोड की ओर जाने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। बिलावल हाउस और बोट बेसिन के पास रहने वाले लोगों को क्लिफ्टन ब्रिज के रास्ते मेट्रोपोल और आईआई चुंद्रीगर रोड की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है।
कराची के कई इलाकों में ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस अधिकारी तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मियों की तैनाती की गई है। लोग स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर और कराची स्थित उसके वाणिज्य दूतावासों ने अस्थायी रूप से अपना संचालन निलंबित कर दिया है।
इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा, “मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर व कराची स्थित वाणिज्य दूतावासों ने 6 मार्च तक सभी वीजा नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


