Kanpur: son died at father,s souldiers running hither and thither in hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पतालों के फेरे,पिता के कंधे पर मरा बेटा

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 5:13 PM (IST)
अस्पतालों के फेरे,पिता के कंधे पर मरा बेटा
कानपुर। देश में इन दिनों एक के बाद एक संवेदनहीनता और हृदय-विदारक शर्मसार करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इस बार ऐसी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है। कानपुर में भी एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई और अस्पतालों की संवेदनहीनता नजर आईं। 12 साल के बीमार बेटे को कंधे पर लादकर एक पिता एक अस्पताल के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक चक्कर काटता रहा। कभी डॉक्टरों से चिरौरी की तो कभी स्ट्रेचर के लिए भागदौड़, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा और बेटी ने पिता के कंधों पर ही अपना दम तोड़ दिया। फजलगंज के रहने वाले सुनील बुखार से तल रहे बेटे को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल लेकर आए। सोमवार को जब वह अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन ने स्ट्रेचर नहीं होने की बात कही। हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने बीमार बच्चे को भर्ती कराने से इनकार कर बाल रोग विभाग जाने के लिए कहा। इमरजेंसी वॉर्ड से बाल रोग विभाग तक जाने के लिए पिता ने स्ट्रेचर की मांग की, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिली। बेटे की हालत ज्यादा बिगडऩे लगी, तो पिता ने कंधे पर लेकर जाना ही ठीक समझा।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement