Kanpur Police has arrested a gang that used to pickpocket passengers in auto rickshaws-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर पुलिस ने ऑटो रिक्शा में सवारियों को बिठाकर टप्पे बाजी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2024 5:46 PM (IST)
कानपुर पुलिस ने ऑटो रिक्शा में सवारियों को बिठाकर टप्पे बाजी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है
कानपुर। ऑटो में सवारियों को बैठा कर टप्पेबाजी करने वाले शातिरों को स्वरूप नगर पुलिस ने ऑपेरशन त्रिनेत्र की मदद से गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस आयुक्त महेश कुमार ने बताया कि टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिरों को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त ऑटो में सवारियां बैठा कर ऑटो खराब होने का बहाना कर, ऑटो रोकते थे , फिर सवारियों का सामान गायब कर देते हैं। अभियुक्तों ने शुक्रवार को गोल चौराहे के पास एक युवक को अपनी ऑटो में बैठाया और उसका समान और नगदी गायब कर दी। पीड़ित की शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। बताया गया कि, पकड़े गए आरोपी इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके है, इन पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग का एक सदस्य फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement