kangra news : jwalamukhi news : Three arrested for cultivate opium in jwalamukhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:04 pm
Location
Advertisement

आलू-प्याज व लहसुन के पौधों के बीच लगाए अफीम के पौधे, तीन पकड़े

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अप्रैल 2018 4:57 PM (IST)
आलू-प्याज व लहसुन के पौधों के बीच लगाए अफीम के पौधे, तीन पकड़े
ज्वालामुखी/कांगड़ा। ज्वालामुखी में नशा माफिया बेखौफ होकर किस कदर अपनी हकूमत चला रहा है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में खुलेआम अफीम की खेती हो रही है। बहरहाल पुलिस ने ज्वालामुखी के खुड़ियां तहसील के सियालकड़ इलाके से तीन लोगों को अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सियालकड़ में 131 पौधे अफीम के बरामद किए हैं। हालांकि इनमें से 25 पौधे खेत में लगे हुए पाए गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान बजीर सिंह, इत्तर सिंह व प्रीतम चंद के रूप में हुई है। तीनों ही आरोपी सियालकड़ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। एएसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। उधर, पुलिस की रेड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही अफीम के पौधों सहित पुलिस ने खेत को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच एसएचओ खुंडियां सहित राजस्व विभाग, एग्रीकल्चर व होर्टिकल्चर के अधिकारी भी मौके पर मुआयना करने के लिए पहुंचे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement