Kaman and Pahadi CBEOs will receive 17 CC notices for poor rankings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खराब रैंकिंग पर कामां और पहाड़ी सीबीईओ को मिलेगा 17 सीसी का नोटिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 4:53 PM (IST)
खराब रैंकिंग पर कामां और पहाड़ी सीबीईओ को मिलेगा 17 सीसी का नोटिस
खास खबर। कामां जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले की खराब रैंकिंग पर जिला कलेक्टर ने कामां एवं पहाड़ी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के संबंध में 17 सीसी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पीएम पोषण योजना का विवरण प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जनाधार ऑथेंटिकेशन की प्रगति वर्तमान में 75 प्रतिशत होने पर इसे 15 अक्टूबर तक 85 प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पन्नाधाय बाल गोपाल दुग्ध योजना, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, मिड डे मील एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान योजना की भी समीक्षा की गई।
पन्नाधाय बाल गोपाल दुग्ध योजना में अधिकारियों ने बताया कि 30 अगस्त तक का भुगतान कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालनहार योजना में कोई भी पात्र बच्चा लाभ से वंचित नहीं रहने देने तथा सीबीईओ एवं सीडीपीओ से इस संबंध में प्रमाण-पत्र लेने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित पालनहार नवीनीकरण समय पर कराने को कहा।
उन्होंने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समन्वय कर विद्यालयों के शौचालयों का सर्वे करवाने तथा सभी शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहरी में ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के प्रकरण में जेवीवीएनएल को संबंधित एसडीएम से समन्वय कर समाधान करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पिछले तीन वर्षों के परीक्षा परिणाम का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक, 75 प्रतिशत से अधिक एवं 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के साथ जिले में कार्यरत शिक्षकों तथा रिक्त पदों की स्थिति का विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement