Kamal Nath to reach Bhopal on Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोपाल में कमलनाथ-सिंधिया का जोरदार स्वागत

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 मई 2018 08:11 AM (IST)
भोपाल में कमलनाथ-सिंधिया का जोरदार स्वागत
भोपाल।कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कमलनाथ सुबह 11 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचे। खुले वाहन में सवार कमलनाथ, सिंधिया और अन्य चार कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी का कार्यकर्ता जोरदार तरीके से स्वागत कर रहे हैं। कांग्रेस नेता हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। वाहनों का कई किलोमीटर लंबा काफिला लगा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हैं, जो नेताओं के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। कमलनाथ आज पार्टी दफ्तर पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement