Jordanians protest against Israel gas deal for third week in a row-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जॉर्डन में इजरायल के साथ गैस सौदे के खिलाफ प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 1:40 PM (IST)
जॉर्डन में इजरायल के साथ गैस सौदे के खिलाफ प्रदर्शन
अम्मान। इजरायल के साथ गैस सौदे को लेकर जॉर्डन में शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग सडकों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी जॉर्डन का झंडा, बैनर लिए इस सौदे को रद्द करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी चिल्ला रहे थे, हमें इजरायल से गैस नहीं चाहिए। इस प्रदर्शन में शामिल 36 वर्षीय एक शिक्षक अब्दुल्ला सालेम ने कहा कि इजराल से गैस खरीदना अस्वीकार्य है क्योंकि इजरायल प्रशासन हमारे फिलीस्तीनी भाईयों पर कहर बरपा रहा है। इसी तरह के प्रदर्शन जॉर्डन के अन्य हिस्सों में भी हुए। गौरतलब है कि सरकार ने 26 सितंबर को इजरायल के साथ गैस सौदे का ऐलान किया था। जॉर्डन के लोग इस सौदे को देश की सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement