Jordan shootings kill 15 and 27 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जॉर्डन में गोलीबारी, 15 की मौत, 27 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 3:25 PM (IST)
जॉर्डन में गोलीबारी, 15 की मौत, 27 घायल
अम्मान। जॉर्डन की पुलिस और कुछ बंदूकधारियों के बीच सिलसिलेवार गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई। जॉर्डन के गृह सुरक्षा विभाग ने एक बयान में यह कहा। समाचार एजेंसी एफे की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की इन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी, जॉर्डन के दो नागरिक, एक कनाडाई पर्यटक और चार बंदूकधारी मारे गए। गोलीबारी में 27 अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी की घटनाएं जॉर्डन के दक्षिणी शहर कराक में हुईं, जहां कुछ बंदूकधारी ऐतिहासिक किले में छिपे हुए थे। बयान के अनुसार, कितने हमलावर छिपे थे, इसका पता नहीं चल पाया। बयान में हमलावरों को आतंकवादी कहा गया है, लेकिन उनके किसी संगठन से जुड़े होने का कोई जिक्र नहीं है। विभाग ने पुष्टि की है कि चार आतंकवादी बंदूकधारियों को गोली मार दी गई और सुरक्षा बल अन्य संभावित हमलावरों की तलाश में इलाके की छानबीन कर रहे हैं।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement