Jope fire, the death of young man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झोंपे में लगी आग,युवक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 7:55 PM (IST)
झोंपे में लगी आग,युवक की मौत
बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर के एक गांव में एक घर में लगी आग ने एक युवक की मौत हो गई। अचानक लगी आग ने कुछ ही पलों में सबकुछ जलाकर राख कर दिया। आग इतनी भडक़ चुकी थी की युवक ढ़ाणी से बाहर तक निकल नहीं पाया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र के हिरकन का थान गांव स्थित एक ढाणी में शनिवार को आग लगने से एक झोंपे में सो रहा युवक जिंदा जल गया। आग लगने के वक्त युवक का पूरा परिवार पास ही खेत में काम कर रहा था। ढाणी से लपटें निकलती देख आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा युवक को बाहर नहीं निकाल पाए। पुलिस के अनुसार हिरकन का थान निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरूराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका छोटा भाई भाखराराम शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ढाणी में बने झोंपडी में सो रहा था। इस दौरान झोंपड़ी में आग लग गई तथा भाखराराम उसमें जिन्दा जल गया। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण व गुड़ामालानी डिप्टी रामनिवास सुण्डा, मीठड़ा खुर्द सरपंच पोकरराम चौधरी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement