Jodhpur: Public restrooms closed on holidays, creating problems for women at bus stands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : छुट्टी पर पब्लिक टॉयलेट भी बंद, बस स्टैंडों पर महिलाओं के लिए बनी परेशानी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 7:00 PM (IST)
जोधपुर : छुट्टी पर पब्लिक टॉयलेट भी बंद, बस स्टैंडों पर महिलाओं के लिए बनी परेशानी
जोधपुर। जिले के ओसिया बस स्टैंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि छुट्टी के दिन पब्लिक टॉयलेट भी बंद रहते हैं। वीडियो में एक महिला ने अपने अनुभव को साझा करते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या यही है स्वच्छ भारत का सपना। महिला ने बताया कि ओसिया बस स्टैंड पर पहुंची थी और टॉयलेट इस्तेमाल करने का प्रयास किया, लेकिन टॉयलेट के चैनल गेट पर ताला जड़ा हुआ था। जब उन्होंने पास खड़े व्यक्ति से टॉयलेट जाने के लिए पूछा तो जवाब मिला कि “दुकानों के पीछे कहीं भी चले जाओ।” इस पर महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए :-कौन है इस व्यवस्था का जिम्मेदार? महिलाएं कहां जाएं?
अगर खुले में टॉयलेट जाने पर सुरक्षा खतरा हो, तो जवाब कौन देगा?
महिला ने यह भी कहा कि सरकार अक्सर स्वच्छता और महिला सुरक्षा की बातें करती है, लेकिन वास्तविक स्थिति में इन सेवाओं की अनुपलब्धता लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है और मांग की है कि छुट्टियों और सार्वजनिक दिनों में भी बस स्टैंडों पर टॉयलेट संचालन सुनिश्चित किया जाए।
यह घटना यह स्पष्ट करती है कि सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित देखभाल और सुरक्षा पर अभी भी सुधार की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement