Jodhpur: Narpat Singh, a notorious criminal with a reward of 15,000 and absconding for four years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 5:04 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : 15 हजार रुपये का इनामी और 4 साल से फरार शातिर अपराधी नरपतसिंह दस्तयाब, जोधपुर ग्रामीण स्पेशल सैल की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2026 5:26 PM (IST)
जोधपुर : 15 हजार रुपये का इनामी और 4 साल से फरार शातिर अपराधी नरपतसिंह दस्तयाब, जोधपुर ग्रामीण स्पेशल सैल की बड़ी कार्रवाई
जोधपुर। राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सैल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाड़मेर और राजसमंद जिलों से लंबे समय से फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी अपराधी नरपतसिंह उर्फ नरपतराम बेनीवाल को जोधपुर से दस्तयाब किया है। जिला पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) पंकज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बाड़मेर के सदर थाने में दर्ज मारपीट व आर्म्स एक्ट तथा राजसमंद के भीम थाने में दर्ज एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों में लंबे समय से वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग-अलग जिलों में इनाम घोषित थे:
सदर थाना बाड़मेर : प्रकरण संख्या 211/25 (धारा 189(2), 126(2), 308(2), 109(1) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट) में वांछित होने पर 10,000 रुपये का इनाम।
भीम थाना राजसमंद : प्रकरण संख्या 120/2022 (धारा 8/15, 25 NDPS एक्ट) में बीते 4 वर्षों से फरार रहने पर 5,000 रुपये का इनाम।
पहचान बदलकर छुप रहा था शातिर बदमाश
एसपी पंकज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में स्पेशल सैल को वांछितों की तलाश के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मनफूल के नेतृत्व में कांस्टेबल सेठाराम और किशोर दुकतावा द्वारा जुटाए गए तकनीकी डेटाबेस और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर जोधपुर से धर दबोचा गया।
आरोपी बेहद शातिर प्रवृत्ति का है, जो पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग ठिकानों पर छुप रहा था। नरपतसिंह के खिलाफ बाड़मेर और भीम थानों के अलावा पूर्व में भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मारपीट व आरएनसी (RNC) एक्ट के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।
दस्तयाब अभियुक्त का विवरण
नाम व पता: नरपतसिंह उर्फ नरपतराम बेनीवाल पुत्र पन्नाराम
निवासी: सुरते की बेरी, दूधू, पुलिस थाना सदर, जिला बाड़मेर।
अगली कार्रवाई: आरोपी को अग्रिम अनुसंधान एवं कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सदर बाड़मेर के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहना व पुरस्कार की घोषणा
इस पूरी कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले एएसआई मनफूल, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सेठाराम, किशोर दुकतावा, सुरेश डूडी और कांस्टेबल चालक बाबूलाल की सराहनीय भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य करने वाली इस टीम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement