Jodhpur Municipal Corporation Elections: Dissent within BJP over ticket distribution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर नगर निगम चुनाव : टिकट वितरण को लेकर भाजपा में बगावत के सुर, दफ्तर पहुंचे नाराज कार्यकर्ता, पुनर्विचार की मांग

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अगस्त 2026 10:29 AM (IST)
जोधपुर नगर निगम चुनाव : टिकट वितरण को लेकर भाजपा में बगावत के सुर, दफ्तर पहुंचे नाराज कार्यकर्ता, पुनर्विचार की मांग
जोधपुर। जोधपुर नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरूनी असंतोष और बगावत के सुर तेज हो गए हैं। वार्डों में लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहकर जमीनी कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं व मजबूत दावेदारों की अनदेखी के आरोपों ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ता और स्थानीय मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी आलाकमान के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने दो टूक मांग रखी कि घोषित नामों पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए और केवल उन्हीं चेहरों को मौका मिले जो जमीन से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोई भी चुनाव केवल पार्टी के सिंबल या नाम के सहारे नहीं जीता जा सकता, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले स्थानीय और सक्रिय चेहरे की मौजूदगी भी जीत के लिए अनिवार्य है।
पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भाजपा नेतृत्व इस नाराजगी को शांत कर टिकटों पर पुनर्विचार करेगा या यह असंतोष बगावत बनकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement