Advertisement
जोधपुर : डीयू कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में मिला मच्छर और ब्लेड जैसा कचरा, खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बंद बोतल के अंदर इस तरह की बाहरी और खतरनाक वस्तु मिलना सामान्य लापरवाही नहीं हो सकती। खासकर ब्लेड या कोई अन्य धातु जैसी वस्तु यदि पेय पदार्थ के साथ शरीर के भीतर चली जाए, तो उपभोक्ता को गंभीर शारीरिक नुकसान का खतरा हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभागों को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए इन बोतलों के नमूने (सेम्पल) लेकर प्रयोगशाला (लैब) में जांच करवानी चाहिए।
निर्माण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल
मामले को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि बोतलों की धुलाई, सफाई, फिलिंग और पैकिंग के दौरान गुणवत्ता जांच की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि किसी निर्माण प्रक्रिया के बाद बिना पर्याप्त जांच के ऐसे उत्पाद सीधे बाजार में उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है।
स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल प्रभाव से इस मामले में हस्तक्षेप करने, संबंधित कंपनी और निर्माण इकाई की प्रक्रिया की गहन पड़ताल करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर सख्त नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, बोतलों में मिली इस सामग्री की वास्तविक प्रकृति और इसके स्रोत का खुलासा विभागीय जांच तथा प्रयोगशाला परीक्षण के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


