Advertisement
जेजेपी ने 50 पदाधिकारियों की घोषणा की

पृथला में जगदीश उर्फ जग्गी मेंबर को हलका प्रभारी और राजेश रावत को हलका अध्यक्ष बनाया है। झज्जर में वीरभान उर्फ मंटू ठेकेदार को हलका प्रभारी और पवन शर्मा को हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बेरी में मास्टर राजीव को हलका प्रभारी और सुनील दुजाना को हलका अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नरवाना में हलका प्रभारी के पद पर राजेंद्र नैन और हलका अध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र गोयत होंगे। यमुनानगर में शैलेश त्यागी को प्रभारी और अमित खंडवा को हलका अध्यक्ष बनाया है। साढौरा में जोगिंद्र राणा हलका प्रभारी और संदीप संधू हलका अध्यक्ष होंगे।
जेजेपी जिला प्रवक्ता के पद पर अंबाला में संदीप राणा, भिवानी में यशवीर, दादरी में अतुल फोगाट, फरीदाबाद में अनिल कुमार, फतेहाबाद में दिनेश बंसल, गुरुग्राम में रत्तन कुमार शर्मा, हिसार में विपिन गोयल और झज्जर में डॉ. विकास पराशर को नियुक्त किया हैं। जींद में जय भगवान अमरगढ़, कैथल में दर्पण मित्तल, करनाल में यशकरण राणा, कुरुक्षेत्र में शेखर डोगरा, महेंद्रगढ़ में सिकंदर गहली, मेवात में राहुल जैन और पलवल में विजय सिंह को जिला प्रवक्ता बनाया है।
इनके अलावा पंचकुला में सुरेश पाठक, पानीपत में टीपू पोड़िया, रेवाड़ी में कमल शर्मा, रोहतक में अजय इंदौरा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, सोनीपत में जॉनी लठवाल और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी जिला प्रवक्ता होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


