Advertisement
झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

उन्होंने यहां से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। आज उन्हें याद करते हुए हमें झारखंड की नई पहचान के लिए संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदित्य साहू के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और बूथ स्तर से प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें किसी विशेष मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल नेता की जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं और दोनों पद अलग होने से संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, डॉ रवींद्र कुमार राय, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


