बेटे के लिए 11 साल की बहू लाकर बुरे फंसे झारखंड BJP चीफ
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 5:11 PM (IST)
खास बात यह है कि जिस लडक़ी से शाही हुई है, वह उसी नाबालिग लडक़ी की
रिश्तेदार है जिसने कुछ दिन पहले ही मुन्ना पर 2 साल तक यौन शोषण का आरोप
लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस आरोप के बाद इस लडक़ी के परिवारवालों ने
मुन्ना से उसकी शादी तोड़ ली थी। इस लडक़ी ने राज्य महिला आयोग में मुन्ना
मरांडी के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था
कि मुन्ना मरांडी ने शादी का झूठा वादा करके दो साल तक उसका यौन उत्पीडऩ
किया।
दिलचस्प यह भी है कि एक तीसरी लडक़ी का भी नाम मुन्ना के साथ
जुड़ा। उसे मुन्ना से शादी के लिए मजबूर किया जाने लगा तो उसने पुलिस में
शिकायत कर दी लेकिन कुछ नहीं किया गया। इसके बाद इस लडक़ी के परिवारवालों ने
भी शादी से इनकार कर दिया।
राज्य के बाल सुरक्षा अधिकारी रितेश कुमार
ने कहा कि उन्हें इस शादी के बारे में जानकारी मिली है और वह इसकी जांच कर
रहे हैं। झारखंड में विपक्ष के नेता शिबू सोरेन ने कहा कि शादी के कार्ड पर
जो नाम लिखा गया था और जिस लडक़ी से वास्तव में शादी हुई, वे दोनों अलग-अलग
हैं। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने भी राज्य महिला आयोग
में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस अब ताला मरांडी के इस्तीफे की मांग कर
रही है, वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने एसआईटी जांच की मांग की है।